Dehradun NewsHighlight
देश में एक बार फिर कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में आए 50 हजार से ज्यादा मामले, इतनों की मौत

भारत में पिछले पांच महीने बाद कोरोना ने एक बार फिर से उछाल मारी है। देशभर में कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामलों का आना जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार की सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पूरे भारत में कोरोना के 53476 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,17,87,534 हो गया है। पिछले 24 घंटों में देशभर में 251 मरीजों की मौत भी हुई है। एक दिन में पचास हजार के ऊपर कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच महीने बाद पहुंची है।