Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में कोरोना का खात्मा, आज मिले सिर्फ 7, 8 जिलों में 0 आंकड़ा

uttarakhand coronaदेहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण खात्मे की ओर है। बता दें आज गुरुवार को कोरोना के सिर्फ 7 मामले सामने आए हैं। बता दें कि 8 जिलों में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 0 रहा है। वहीं अच्छी खबर है कि आज भी एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। आपको बता दें कि आज 48 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। आज कोरोना के 7 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब 167 कोरोना के एक्टिव केस रह गए हैं। इसी के साथ सरकार ने एक बार फिर से कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए बढ़ाया है।

आपको बता दें कि आज गुरुवार को अल्मोडा़ में 0, बागेश्वर में 0, चमोली में 0, चंपावत में 0, देहरादून में 1, हरिद्वार में 0, नैनीताल में 1, पौड़ी गढ़वाल में 0, पिथौरागढ़ में 0, रूद्रप्रयाग में 2, टिहरी गढ़वाल में 2, उधम सिंह नगर में 1, उत्तरकाशी में 0 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 343537 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7394 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

ब्लैक फंगस अपडेट

वहीं प्रदेश में आज गुरुवार ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का एक मामला सामने आया है वो भी काफी दिनों बाद जिसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 584 तक पहुंच गया है। बता दें कि आज एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। आज एक भी मरीज स्वास्थ्य होकर घर नहीं गया है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 584 मामले सामने आ चुके हैं। 375 ठीक हो चुके हैं। जबकि 132 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें