HighlightNational

बदलने वाली है फोन पर सुनाई देने वाली कोरोना की कॉलर ट्यून

 

आपको मोबाइल फोन पर बजने वाली कोरोना के प्रति जागरुक करने वाली कॉलर ट्यून अब बदलने वाली है। अब आपको अमिताभ बच्चन की आवाज भी सुनाई नहीं देगी. सरकार ने उसे एक नए कॉलर ट्यून के साथ बदल दिया है.

नए कॉलर ट्यून में एक महिला की आवाज है. उसमें कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर जागरुकता का संदेश शामिल किया गया है. नया संदेश सरकार समर्थित कोविड-19 वैक्सीन के प्रति बढ़ती आशंका के बीच आया है. इसमें  नागरिकों से अपील की गई है कि वैक्सीन पर भरोसा रखें और अफवाहों में विश्वास न करें.

बदला हुआ कॉलर ट्यून कहती है कि नया साल वैक्सीन की शक्ल में उम्मीद की किरण लाया है. भारत में विकसित वैक्सीन सुरक्षित, प्रभावी हैं और इम्यूनिटी मुहैया कराएंगी. संदेश आगे लोगों से आग्रह करता है कि कोविड-19 से जुड़ी सावधानियां वैक्सीन सामने आने के बावजूद बरतना जारी रखें. उल्टी गिनती शुरू होने के साथ टीकाकरण से जुड़ी कॉलर ट्यून सुनने को मिलेगी.

दिल्ली निवासी एक शख्स ने महीने के शुरू में मौजूदा कॉल ट्यून के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की थी. उनकी मांग थी कि अदालत सरकार को मुहिम रोकने का आदेश दे जिसमें अमिताभ बच्चन की आवाज है. याचिकाकर्ता का कहना था कि सरकार की मंशा कॉलर ट्यून के जरिए कोरोना से जागरुकता फैलाना है. हालांकि, अमिताभ बच्चन और बच्चन परिवार के सदस्य खुद ही कोरोना वायरस से संक्रमित रह चुके हैं. याचिका में कहा गया कि इसके बजाए अभियान के लिए मशहूर कोरोना वायरस योद्धा का इस्तेमाल किया जाए.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें