Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में आज आए कोरोना के इतने मामले, 1 की मौत, ब्लैक फंगस का कहर हुआ कम

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का कहर बढ़ रहा है। बता दें कि आज बुधवार को उत्तराखंड में कोरोना के 40 मामले सामने आए तो वहीं आज एक मरीज की मौत हुई है। बता दें कि 40 मामले सामने आने के बाद अब तक उत्तराखंड में कुल 342502 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। बता दें कि उत्तराखंड में अब तक 7369 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि मृतकों को कई अन्य गंभीर बिमारियां थी।

वहीं बता दें कि आज  अल्मोड़ा में 2, बागेश्वर में 8,चमोली में 4, चंपावत में 2, देहरादून में 7, हरिद्वार में 3,  नैनीताल में 2, पौड़ी गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 6, रुद्रप्रयाग में 2, टिहरी गढ़वाल में 0, उधमसिंह नगर में 2 और उत्तरकाशी में कोरोना के 1 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 3 लाख 42 हजार 502 तक पहुंच गया है।

वहीं आज ब्लैक फंगस के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। साथ ही एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जो की उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर है। आज ऋषिकेश एम्स से 3 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं अब तक 570 लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। ब्लैक फंगस से अब तक प्रदेश में 130 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें