Big NewsNainital News

सरोवर नगरी से बड़ी खबर, 69 लोगों में कोरोना की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

नैनीताल : उत्तराखंड में कोरोना का कहर बरप रहा है। बीते दिन उत्तराखंड में 4400 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए तो वहीं छह लोगों की मौत हुई. कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि सरोवर नगरी नैनीताल में भी कोरोना का कहर जमकर बरप रहा है। इस वक्त की बड़ी खबर भी नैनीताल से है।

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास एक बार फिर से कोरोना नामक घातक बीमारी ने पैर पसारने शुरू कर दिये हैं। सरोवर नगरी में एक बार फिर एकमुश्त 69 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से शहर में हड़कंप मच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिसमें आरटीपीसीआर जांच में 62 व रैपिड जांच में 7 लोग संक्रमित पाए गए।

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है और उनके सम्पर्क में आए लोगों को चिन्हित कर उनकी भी जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें