Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में कोरोना का महा विस्फोट, आज आए 800 से ज्यादा मामले, दून में बरपा कहर

देहरादून : कोरोना के लेकर उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बता दें कि आज शनिवार को उत्तराखंड में कोरोना का महा विस्फोट हुआ है। आज उत्तराखंड में 800 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि आज किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है.

बता दें कि आज अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में 10, चमोली में पांच, चंपावत में 13, देहरादून में 325, हरिद्वार में 319, नैनीताल में 233, पौड़ी गढ़वाल में 21, पिथौरागढ़ में 11, रुद्रप्रयाग में छह, टिहरी गढ़वाल में 12, उधन सिंह नगर में 15 और उत्तरकाशी में 10 मामले सामने आए हैं वह कुल मिलाकर आज 814 मामले सामने आए हैं जिसमें जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 347912 तक पहुंच गया है।

आज 147 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं तो वहीं प्रदेश में अब 2022 एक्टिव केस हो गए हैं.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें