HighlightNainital News

कॉन्स्टेबल को ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी, निरीक्षण पर निकले SSP ने किया सस्पेंड

ड्यूटी से गायब रहना एक कॉन्स्टेबल को भारी पड़ गया। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बता दें ये कार्रवाई एसएसपी ने उस वक्त की जब वो गाड़ी से शहर का जायजा लेने के लिए निकले थे। लेकिन निरीक्षण के दौरान एसएसपी खुद जाम में फंस गए।

ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी

बताते चलें होली के त्योहार के मद्देनजर इन दिनों बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में हल्द्वानी की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। ट्रैफिक का जायजा लेने के लिए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा अपनी गाड़ी में बैठकर नैनीताल रोड पर निकले थे। जहां निरीक्षण के दौरान सिंधी चौराहे के पास एसएसपी खुद जाम में फंस गए।

SSP ने किया सस्पेंड

एसएसपी ने जब ट्रैफिक कंट्रोल की जानकारी ली तो ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल गायब मिला। जबकि मौके पर एक महिला पुलिसकर्मी ही अकेले ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहीं थी। जिसके बाद महिला होमगार्ड ने ट्रैफिक को दुरुस्त किया। इसके बाद एसएसपी ने महिला होमगार्ड के कार्य से प्रभावित होकर उसे प्रशस्ति पत्र भी दिया। वहीं ड्यूटी से गायब ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ताज मोहम्मद को लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें