Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

कांग्रेस हुई एकजुट, हल्द्वानी में फूंकेंगे चुनावी बिगुल, विजय शंखनाद संकल्प रैली आज

Indian National Congress

हल्द्वानी- कांग्रेस की विजय शंखनाद संकल्प रैली आज से शुरुआत हो रही है। ये रैली हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में आयोजित होगी। कांग्रेसियों में इस रैली को लेकर उत्साह है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बता दें कि इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित सभी दिग्गज मौजूद रहेंगे।

वहीं इससे पहले खबर है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की तबीयत खराब हो गई है। जानकारी मिली है कि बीती रात से उन्हें बुखार है। उन्हें दवाई दी गई है और हालत में सुधार है वो रैली में शामिल होंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस की ये रैली बीते दिन यानी की बुधवार को होने वाली थी लेकिन सीएम के कार्यक्रम के चलते कांग्रेस के कार्यक्रम स्थल को पार्किंग में बदला गया. जिसका कांग्रेसियों ने मौन उपवास रखकर विरोध किया।

आपको बता दें कि चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस एकजुट हो गई है. कांग्रेस एक मंच पर आकर एकजुटता दिखाने का प्रयास करेगी। रैली से 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी। इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस नेता यशपाल आर्य औऱ नैनीताल से विधायक रहे संजीव आर्य का स्वागत होगा। साथ ही कई लोगों के कांग्रेस ज्वाइन करने की भी चर्चाएं हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें