HighlightHaldwani NewsNainital News

महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, की बलात्कारियों को फांसी की सजा देने की मांग

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों के खिलाफ आज हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया। इसके साथ ही तिकोनिया चौराहे से एसडीएम कोर्ट तक सड़क पर उतरकर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। जिसकों विरोध में आज कांग्रेस ने हल्द्वानी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं के लगातार महिला अपराधों के मामलों में नाम सामने आने पर कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदर्शन करते हुए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

बलात्कारियों को दी जाए फांसी की सजा

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कही भाजपा के मंडल अध्यक्ष महिला अपराधों में संलिप्त हैं। तो कहीं बड़े नेता और कार्यकर्ता नाबालिग बच्चियों से बलात्कार कर रहे हैं। ऐसे में ये सरकार कैसे महिलाओं को न्याय दिला पाएगी ये कह पाना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह महिला अपराधों में भाजपा के लोगों के नाम सामने आ रहे हैं उससे ये स्पष्ट है कि उन पीड़ितों को न्याय नहीं मिलेगा। इसलिए आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले बलात्कारियों को फांसी की सजा दी जाए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें