HighlightPolitics

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, बैठकों का दौर हुआ शुरू

निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जारी होने के बाद से प्रदेश में हलचल देखने के लिए मिल रही है। जहां एक ओर बीजेपी ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। तो वहीं कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज

प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारीयां तेज कर दी है। कांग्रेस में अब बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। आज कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों को जांचा।

निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी करेगी बेहतर प्रदर्शन

प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कुछ समय पहले आईसीसी के द्वारा जिला प्रभारी नियुक्त किए गए थे। वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और चुनाव की रणनीतियां तैयार कर रहे हैं। इसको लेकर आज भी बैठक हुई और निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें