HighlightDehradun News

कांग्रेस का राजभवन कूच आज, गौतम अडानी व मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री की चुप्पी से है नाराज

कांग्रेस आज यानी 18 नवंबर को राजभवन कूच करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राजभवन कूच किया जाएगा। प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी और तमाम कार्यकर्ता कूच में शामिल होंगे।

कांग्रेस का राजभवन कूच आज

आज यानी 18 दिसंबर को कांग्रेस राजभवन कूच करेगी। कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन का कूच किया जाएगा। कूच में पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होंगे। बता दें कि कांग्रेस उद्योगपति गौतम अडानी को बचाने और मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री की चुप्पी से नाराज है। इसी के विरोध में आज कांग्रेस राजभवन कूच कर रही है।

गौतम अडानी व मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री की चुप्पी से है नाराज

बता दें कि गौतम अडानी व मणिपुर हिंसा के साथ ही धोखाधड़ी और छल की कथित जालसाजी का अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा किए गए पर्दाफाश और भाजपा सरकार की विफलता का विरोध करते हुए आज राजभवन कूच किया जाएगा और कांग्रेस अपना विरोध दर्ज करेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें