Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ठेले पर स्कूटी

against inflation

देहरादून: देशभर में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल के रेट में हर दिन इजाफा हो रहा है। रसोई गैसे सिलेंडर के दाम भी असमान छू रहे हैं। बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। लोगों की किचन का बजट गड़बड़ा गया है। महंगाई के विरोध में कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

उसीके तहत उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने भी महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता कड़क धूप के बावजूद सड़कों पर उतरी। महंगाई के खिलाफ राजधानी देहरादून में रैली निकाली। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूटी को ठेले पर रख कर पेट्रोल की कीमत बढ़ाने के खिलाफ प्रदर्शन किया।

महिला कांग्रेस का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। खाने की चीजों के रेट भी बढ़ रहे हैं। रसोई गैस सिलेंडर आम लोगों की पकड़ से बाहर हो चुका है। राजधानी देहरादून में गैस सिलेंडर 968 रुपये में मिल रहा है। जबकि पहाड़ी जिलों में इसकी कीमत 1000 के पार पहुंच गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें