HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड: CM दौरे के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार


गदरपुर: मुख्यमंत्री के ऊधमसिंह नगर जिले के दौरे का कांग्रेस ने विरोध किया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तलक राज बेहड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर गदरपुर तहसील में लाया गया।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने राज्य सरकार को स्वास्थ्य के मामले में पूरी तरह फेल बताया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर जाकर वैक्सीन लगाई गई, जिसकी निलंबन की मांग हम कर रहे थे। बेहड़ ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य मंत्री ही नहीं है। मुख्यमंत्री के पास ही सारी जिम्मेदारी है। इसलिए बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं को लेनी चाहिए।

आरोप लगाया कि अगर सरकार ने तैयारी की होती तो इतने लोगों की जान नहीं जाती। कांग्रेस के कार्यकर्ता कल डीएम आॅफिस में प्रदर्शन करेंगे। जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारियां भी देंगे। कुमाऊं मंडल अध्यक्ष युवा कांग्रेस किशोर कुमार ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार करोना काल में सेवा कर रहे हैं। लेकिन, क्षेत्र में सत्ता के दबाव में काम किया जा रहा है। लोगों को घर जाकर वैक्सीन लगाई जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें