Pauri Garhwal NewsAnkita Bhandari NewsHighlight

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कांग्रेस निकालेगी न्याय यात्रा, तैयारी तेज

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस एक बार फिर सड़कों पर उतारने की तैयारी में है। कांग्रेस द्वारा आगामी 14, 15 और 16 जनवरी को प्रदेश की सभी जनपदों व ब्लॉकों में न्याय यात्रा निकालने जा रही है। पौड़ी के 15 ब्लॉकों में भी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस द्वारा न्याय यात्रा निकाली जाएगी।

कांग्रेस अब इस मुद्दे को लेकर ब्लॉक और बूथ स्तर पर उत्तराखंड में न्याय यात्रा चलाने जा रही है। बता दें कि ये न्याय यात्रा उसी दिन शुरू होगी जब राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ करेंगे। कांग्रेस 14 से 16 जनवरी तक तीन दिन ब्लॉक और बूथ स्तर पर अंकिता भंडारी न्याय यात्रा चलाएगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ऐलान किया कि 14 जनवरी को एक ओर जहां कांग्रेस के नेता राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वहीं प्रदेश में कांग्रेस तीन दिन तक अंकिता भंडारी न्याय यात्रा का आयोजन करेगी।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि कांग्रेस द्वारा लगातार अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर कांग्रेस द्वारा पौड़ी के सभी ब्लॉकों में न्याय यात्रा निकालने की तैयारी तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि जिस तरह से लंबा समय बीत जाने के बाद भी पहाड़ की बेटी अंकिता को न्याय नहीं मिल पाया है। जिसे लेकर कांग्रेस मुखर है और लगातार प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने का काम कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें