HighlightDehradun News

कांग्रेस आयोजित करेगी दलित एवं पूर्व सैनिक सम्मेलन, कार्यकर्ता कर रहे बूथ-बूथ जाकर प्रचार

लोकसभा चुनाव नजदीक हैं जिस कारण पार्टियां इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में दलित एवं पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित करेगी।

कांग्रेस पार्टी आयोजित करेगी दलित एवं पूर्व सैनिक सम्मेलन

आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार तैयारी में जुटी हुई है। कांग्रेस के संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि पार्टी आगामी दिनों में प्रदेश में महिला जिला सम्मेलन की तैयारी कर रही है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के सम्मेलन भी पार्टी आयोजित करेगी। वहीं दलित सम्मेलन भी आगामी दिनों में होने वाले हैं।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा आ रहीं हैं उत्तराखंड

उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा 22 तारीख को उत्तराखंड आ रही हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर भी कई कार्यक्रम पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बूथ स्तर की बात करें बूथ-बूथ पर जाकर जिला कांग्रेस कमेटी प्रचार प्रसार कर रही है।

इसके साथ ही आगामी दिनों में महिला कांग्रेस के जिला सम्मेलन भी होने हैं। इसके अलावा यूथ कांग्रेस लगातार पूरे प्रदेश में कैंपेन चला रही है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें