Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

एक हुए कांग्रेस के दिग्गज, किच्छा पहुंची परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत

Indian National Congressकिच्छा – उधम सिंह नगर से शुरुआत की गई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सितारगंज से चलकर आज किच्छा पहुंची जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा लाल कुआं होते हुए हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई।

राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पहुंची किच्छा

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कल खटीमा से की गई थी। खटीमा से शुरुआत के बाद परिवर्तन यात्रा कल सितारगंज में रुकी थी। आज सितारगंज से सुबह चलने के बाद परिवर्तन यात्रा किच्छा पहुंची। जहां पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली के माध्यम से परिवर्तन यात्रा की अगुवाई की गई। परिवर्तन यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ और भुवन कापड़ी सहित प्रदेश पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किया हमला

इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही. पेट्रोल डीजल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन सरकार का इससे कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी द्वारा मुख्यमंत्री बदलने का ही काम किया जा रहा है. 5 साल में तीन मुख्यमंत्री बदल दिए गए और जनता की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है. युवा बेरोजगार हैं. कोरोना काल में लगे लॉकडाउन से आम जनता परेशान हो गई है.

कहा कि सरकार अपनी मनमर्जी अपना रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने दावा किया कि आने वाले 2022 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी मतों से विजय होगी और उत्तराखंड की 70 सीटों में से 60 सीटों पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा होगा। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा में उन्हें जनता का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। आम जनता भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादों से परेशान होकर अब प्रदेश में बदलाव चाहती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें