Assembly ElectionsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: कांग्रेस का BJP पर निशाना, जो पार्टी घोषणा पत्र जारी नहीं कर सकती, वो विकास क्या करेगी?

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ और रागिनी नायक ने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, शिक्षा और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सवाल किए। इसको लेकर कांग्रेस ने एक श्वेत पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने कहा कि जो पार्टी अपना घोषणा पत्र तक जारी नहीं कर सकती है, वो पार्टी विकास क्या करेगी।

गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व ही हार स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अब त्याग पत्र देना चाहिए। डबल इंजन पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश की जनता को अच्छे दिन के सपने दिखाए गए हैं। डबल इंजन नहीं डबल फेल्यर की सरकार है। रागिनी नायक ने कहा कि उत्तराखंड की जनता पलायन को मजबूर है।

युवाओं के सपने को चकनाचूर करने का काम प्रदेश सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है। प्रदेश के युवा को नशे की लत में धकेलने का काम किया है। आरोप लगाया कि कोरोना के नाम पर युवाओं को नोकरी से निकाला गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें