Big NewsDehradun

Ankita Bhandari Case: एक साल बाद भी नहीं मिला अंकिता को न्याय, ऋषिकेश में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

Anikta Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड को एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक अंकिता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अंकिता के माता-पिता न्याय के लिए आज भी गुहार लगा रहे हैं। अंकिता भंडारी की पहली पुण्यतिथि पर ऋषिकेश में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला।

Anikta Bhandari Case न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

Ankita bhandari hatyakand को याद कर आज भी उत्तराखंड के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग आज भी अंकिता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को एक साल हो गया है लेकिन अंकिता को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। अंकिता की पहली पुण्यतिथि पर ऋषिकेश में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला।

Ankita bhandari hatyakand में कांग्रेस ने की वीआईपी नाम के खुलासे की मांग

कांग्रेस ने ऋषिकेश में कैंडल मार्च निकालकर अंकिता को न्याय दिलाने की मांग के साथ ही कई राज जो राज ही रह गए हैं उनसे पर्दा उठाने की मांग की है। उन्होंने अंकिता के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलाने और वीआईपी नाम के खुलासे की मांग की है।

पंचायत भवन खैरी खुर्द में किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

ब्लाक कांग्रेस कमेटी बापू नगर श्यामपुर में अंकिता भंडारी को पंचायत भवन खैरी खुर्द के बारात घर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शांति पाठ किया गया।

बता दें कि 18 सितंबर को अंकिता आखरी बार वनंतरा रिजॉर्ट में देखा गया था। जिसके बाद वो लापता हो गई थी और उसकी लाश को चीला नहर से बरामद किया गया था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button