Big NewsPolitics

भाजपा के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- काठ की हांडी एक बार चढ़ती है बार-बार नहीं

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज से सदस्यता अभियान शुरू किया है। जिसमें आज भारतीय जनता पार्टी ने अन्य दलों के 700 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल किया। इसी को लेकर कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर तंज कस रही है।

काठ की हांडी एक बार चढ़ती है बार-बार नहीं

कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि किसने किस पार्टी को ज्वाइन किया उस पर में कोई टिप्पणी करूं तो कदापि उचित नहीं है जिसको जहां अच्छा लगता है वहां जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने दल बदलने वाले नेताओं पर कहा कि सत्ता का मोह है इसके लिए नेता कुछ भी करते हैं।

सत्ता में बैठी पार्टी ना तो किसानों को लेकर ना बेरोजगारों, ना महिलाओं को लेकर की बात कर रही है। यानी की जो ज्वलंत मुद्दे हैं उनको लेकर बात नहीं कर रहे हैं और जब-जब चुनाव आता है भारतीय जनता पार्टी ऐसे कृत्य करती है। लेकिन काठ की हांडी एक बार चढ़ती है बार-बार नहीं चढ़ती।

बीजेपी को अपने कार्यकर्ताओं पर नहीं है विश्वास

बीजेपी के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल ने कहना है कि उन्हें पता चला है कि भाजपा कि ये नीति है कि जो भाजपा के वर्तमान लोकसभा सदस्य हैं उनमें से अधिकांश के टिकट काटे जा रहे हैं। शायद भारतीय जनता पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास ना है। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी दूसरे दलों के नेताओं के बलबूते अपनी वैतरणी पार करना चाह रही है।

700 से ज्यादा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

बता दें कि आज आम आदमी पार्टी के साथ ही कई अन्य दलों के 700 से ज्यादा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। इसमें आदमी पार्टी के प्रदेश के समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के साथ ही उनके कई समर्थक भी शामिल हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें