Dehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghUttarakhand Congress

ताजपोशी के बाद प्रदेश अध्यक्ष का हमला, कहा- सरकार की नजर मंदिरों के पैसों पर, भाजपा 11 से कम में निपटेगी

Big news from Uttarakhand Congress:

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मंगलवार को ताजपोशी के बहाने पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया। बीते दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत किया। इस दौरान हरीश रावत औऱ प्रदेश प्रभारी भी मौजूद रहे। वहीं ताजपोशी के बाद आज मंगलवार को कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पहली बार प्रेसवार्ता आयोजित की। ये प्रेसवार्ता देहरादून के निजी होटल में आयोजित की गई।इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य सरकार को सत्ता का घमंड हो गया है। सरकार ने राजनीतिक द्वेष की भावना से कई योजनाओं को बंद कर दिया है। गणेश गोदियाल ने कहा कि मेरे निवेदन पर कांग्रेस की नई टीम बनाई गई है।

जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है-गणेश गोदियाल

कांग्रेस को 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस ने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया है। जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है। साथ ही कहा कि अगले सप्ताह कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक होगी। कोर कमेटी में सभी योजनाओं के बारे में बताएंगे। गोदियाल ने कहा कि कोर कमेटी में आगे की कार्ययोजना पर मंथन होगा.

इस बार भाजपा के 11 से भी कम विधायक आएंग-गणेश गोदियाल

जीत का दावा करते हुए गणेश गोदियाल ने दावा करते हुए कहा कि अगर हम पिछले चुनाव में 11 विधायक आये तो इस बार भाजपा के 11 से भी कम विधायक आएंगे। देवस्थानम बोर्ड को लेकर भी गणेश गोदियाल ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार हमारी आस्था के साथ छेड़छाड़ कर रही है। सरकार की नजर मंदिरों की आय पर है, चारोंधामों के विकास पर नहीं। गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही देवस्थानम बोर्ड को खत्म करेगी। कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का भी मजबूत होना चाहिए।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें