Dehradun NewsHighlight

गणेश जोशी ने कहा, ‘पप्पू और बबली’, नाराज कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

congress pradarshan

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जरिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा है।

महिला कांग्रेस ने शनिवार को देहरादून के एस्लेहॉल चौक पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया है। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोनिया और राहुल गांधी का अपमान किया है। पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने गणेश जोशी के खिलाफ नारे लगाए हैं। प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की है।

आपको बता दें कि मसूरी में एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा था कि, कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए पप्पू और बबली ही काफी हैं।

 

गणेश जोशी के इस बयान के बाद कांग्रेस में नाराजगी है। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी गणेश जोशी के इस बयान पर नाराजगी जताई है। यशपाल आर्य ने कहा है कि बीजेपी के नेता सत्ता के मद में चूर हो गए हैं। गणेश जोशी की ऐसी भाषा से बीजेपी का दोगला स्तर पता चलता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें