कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होनें दावा किया कि बजट में एक तिहाई कटौती के बाद भी मोदी सरकार पर अभी भी देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मनरेगा मजदूरी का 6,366 करोड़ रूपये बकाया है।
मनरेगी की सराहना की
वहीं उन्होनें 18 साल पहले कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए प्रमुख ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम मनरेगा की भी सराहना की। उन्होनें कहा कि साल 2005 में आज के दिन हमारी कांग्रेस -यूपीए सरकार ने करोड़ो लोगों को काम का अदिकार सुनिश्चित करने के लिए मनरेगा लागू किया था।
मनरेगा के बजट में मोदी सरकार ने की कटौती
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर कहा कि मोदी सरकार द्वारा इस साल मनरेगा के बजट में 33 फीसदी की कटौती की गई है। साथ ही वर्तमान सरकार पर 18 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों पर मनरेगा मजदूरी का 6,366 करोड़ रूपये बकाया है। फिर भी कांग्रेस द्वारा शुरू की गई यह योजना करीब 14.42 करोड़ मजदूरों के लिए महत्तवपूर्ण है। इनमें से आधे से अधिक महिलाएं हैं।
मनरेगा ने महामारी में की सहायता
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण जब लॉकडाउन लगा था, तब मनरेगा श्रमिकों के लिए जीवनरक्षक बना। मनरेगा ने महामारी के दौरान 80 प्रतिशत आय हानि की भरपाई की और लोगों को कठिन समय में अपनी आजीविका बनाए रखने में मदद करने में सकारात्मक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मनरेगा पारित किया गया था।