Assembly ElectionsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जल्द हो सकती है जारी!

congress uttarakhand news
देहरादून: 2022 के चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार जारों पर है। भाजपा हो या कांग्रेस या फिर आम आदमी पार्टी। कई अन्य दल भी चुनावी समर में ताल ठोकने की तैयारी में है। लेकिन, चुनाव मैदान में दांव किस पर लगाना है, इसको लेकर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी चल रही है। राजनीतिक दल दावेदारी पेश करने वाले दावेदारों को परख रहे हैं।

कांग्रेस इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस बहुत जल्द उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इस पहली लिस्ट में उन दावेदारों के नाम शामिल होंगे, जिनको लेकर किसी तरह कोई विवाद नहीं है। यह भी माना जा रहा है कि कांग्रेस पहले चरण में उन सीटों पर नामों का ऐलान करने जा रही है, जहां उसकी स्थिति मजबूत है।

पिछले दिनों ने कांग्रेस ने इसका प्लान भी बताया था। जिस तेजी से प्रदेश स्तर से जिला स्तर और विधानसभा स्तर तक लगातार चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाले नेताओं को परखा जा रहा है। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उससे एक बात तो साफ है कि कांग्रेस बहुत जल्द पहली सूची जारी कर देगी।

सूची जारी करने से कांग्रेस रणनीतिक रूप से बढ़त भी लेना चाहेगी। प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होने के साथ ही प्रत्याशी भी चुनावी तैयारियों को और तेज कर देंगे। हालांकि, प्रचार तो अब भी चल रहा है, लेकिन नाम साफ होने के बाद इसमें और रफ्तार आएगी, जिसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिल सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें