Big NewsDehradun NewsUttarakhand

कांग्रेस ने देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को याद कर किया नमन

indra gandhi
देहरादून कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री लौह महिला इंदिरा गांधी की जयंती के पर शनिवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ उनके दिखाए रास्ते पर चलने की बात कही है। साथ ही सभा में कांग्रेस अन्य कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित उनके कार्यों को याद कर नमन किया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए विश्व में भारत को एक अलग ही पहचान दी। उन्होंने कहा कि 1971 के भारत पाक युद्ध में उनकी कूटनीतिक सोच के कारण पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी और जनरल सैम मानेक शॉ ने पाकिस्तान की फौज को आत्मसमर्पण को मजबूर कर दिया था।

उन्होंने कहा कि उनके भाषण आज भी लोगों के दिलों का छूने का काम कर रहे हैं। भारत की उन कद्दावर चुनिंदा नेताओं में शुमार की जाती हैं जिन्होंने कड़े फैसले लेने से कभी परहेज नहीं किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी घुटने टेकने वालों में नहीं थी। सभा में प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि इंदिरा गांधी कहा करती थ्ंाी कि सभी लोगों को भारत से गरीबी को मिटाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी,मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.जसविन्दर सिंह गोगी,अमरजीत सिंह,राजेन्द्र शाह,उपाध्यक्ष महेन्द्र सिह नेगी गुरु जी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल,प्रवक्ता लखपत बुटोला, सुजाता पॉल, दीप बोहरा, राजेश चमोली,शिशपाल सिंह बिष्ट,विकास नेगी,धनी लाल शाह, राजवीर सिंह चौहान मौजूद दे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें