HighlightDehradun News

टिहरी लोस क्षेत्र के मतगणना स्थल का कांग्रेस नेताओं ने किया निरीक्षण, देहरादून डीएम से की जानकारी साझा

टिहरी लोकसभा क्षेत्र के महाराणा स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित मतगणना स्थल का कांग्रेस नेताओं ने निरीक्षण किया। इसके साथ उन्होंने मतगणना से संबंधित जानकारी देहरादून डीएम सोनिका सिंह के साथ साझा की।

टिहरी लोस क्षेत्र के मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

टिहरी लोक सभा क्षेत्र के लिए बनाए गए महाराणा स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे कांग्रेस नेता जिसमें प्रदेश चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा,प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, कांग्रेस नेता रितेश जोशी उपस्थित थे।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई विकास नेगी, प्रवक्ता सुलेमान अंसारी, प्रवक्ता मोहन काला ,प्रदेश युवा कांग्रेस नेता विकास नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। देहरादून डीएम सोनिका सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून से मतगणना से संबंधित जानकारी साझा की।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें