Haridwar NewsHighlight

रुड़की में कांग्रेस का हमला, बोले- पता नहीं मुख्यमंत्री किस कार्य का लोकार्पण करने आ रहे हैं

devbhoomi news

रूडकी में देहरादून हाइवे पर डबल आर्म स्ट्रीट लाइट को चालू हुए कई महीने बीत गए हैं। कई महीने बाद अब इन लाइटों का लोकार्पण करने के लिए 10 सितम्बर को खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रूडकी पहुँच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री के इस लोकार्पण के चलते नगर निगम के अधिकारियों ने पिछले कई दिनों से इन लाइटों को बंद करके शहर के लोगों को इन लाइट से मिल रही सुविधा से वंचित कर रखा है। यह सभी आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष सैनी के द्वारा लगाए गए हैं।

कांग्रेस का आरोप

बता दें कि आज आवास विकास कॉलोनी में प्रेसवार्ता करते हुए कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने आरोप लगाया है की जिन डबल आर्म स्ट्रीट लाईट का लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री रूडकी आ रहे हैं वो लाइट पिछले कई महीनों से जल रही है और लोग उसका लाभ भी ले रहे हैं लेकिन अब मुख्यमंत्री इन लाइटों का लोकार्पण करने रूडकी आ रहे हैं जिस लिए जगह जगह बोर्ड लगाए जा रहे हैं और इसलिए इन लाइटों को कई दिन पहले ही बंद कर दिया गया है जिस कारण इन लाइटों से मिल रही सुविधा से लोगों को वंचित कर दिया गया है।

पता नहीं मुख्यमंत्री किस कार्य का लोकर्पण करने के लिए आ रहे हैं-कांग्रेस

कोंग्रेस नेता आशीष सैनी ने आरोप लगाया कि यह लाइटें बेहद ही घटिया क्वालिटी की हैं जो अक्सर खराब रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की नगर निगम के द्वारा बनाई जा आ रही सड़कें भी बेहद ही घटिया क्वालिटी की है और इसी के साथ नगर निगम के द्वारा जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं वो सभी बेहद ही खराब हैं, उनकी गुणवत्ता खराब है। कांग्रेस ने हमला करते हुए कहा कि पता नहीं मुख्यमंत्री किस कार्य का लोकर्पण करने के लिए आ रहे हैं।

नगर निगम पर आरोप

अब यहाँ सवाल यह उठता है की मुख्यमंत्री के एक दिन के दौरे को लेकर नगर निगम द्वारा जगह जगह हजारों रूपये के बोर्ड लगाकर पैसों की बर्बादी क्यों की जा रही है? कहा कि जो बोर्ड लगाए जा रहे हैं उनमे से एक बोर्ड की कीमत 10 से 15 हजार रूपये बताई जा रही है। बोर्ड पर मुख्यमंत्री के नाम के साथ साथ नगर विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर गौरव गोयल का भी नाम लिखा हुआ है जिसको देखकर लगता है की नगर निगम भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है।

https://youtu.be/eeCiGyeYyJw

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें