Big NewsPithoragarh News

पिथौरागढ़ पहुंची कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला, पीएम मोदी के दौरे के चलते पुलिस ने किया नजरबंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी पिथौरागढ़ में मौजूद है। पीएम मोदी के दौरे के चलते पुलिस की टीम ने कांग्रेस नेता को नजरबंद कर दिया है।

कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला को किया नजरबंद

कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला का कहना है कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं वहां विपक्ष नहीं हो सकता है क्या। कांग्रेस नेता ने पुलिस की इस कार्रवाई को बहुत ही निंदनीय बताया है।

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष के घर पहुंची थी ज्योति रौतेला

बता दें गुरुवार को ज्योति रौतेला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के घर पहुंची थी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ज्योति रौतेला को नजरबंद कर दिया है। पुलिस को अंदेशा था कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विरोध किया जा सकता है।

पुलिस की कार्रवाई को बताया निंदनीय

विरोध की संभावना को देखते हुए पुलिस ने ज्योति रौतेला को नजरबंद कर दिया है। ज्योति रौतेला ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या जहां प्रधानमंत्री होंगे वहां विपक्ष के नेता नहीं जा सकते हैं। वह सुबह घर में सोए हुए थे अचानक पुलिस का इस तरह से आकर कार्रवाई करना बहुत गलत है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें