Dehradun NewsBig News

कांग्रेस नेता हरीश रावत का कटा वोटर लिस्ट से नाम, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गए हैं. सुबह से ही लोग अपने घरों ने निकलकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं इसी बीच कांग्रेस नेता हरीश रावत का वोटर लिस्ट से नाम काटने की खबर सामने आ रही है.

कांग्रेस नेता हरीश रावत का कटा वोटर लिस्ट से नाम

कांग्रेस नेता हरीश रावत का नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने की खबर सामने आई है. इसका पता कांग्रेस नेता को तब चला जब वोटर लिस्ट में उन्होंने अपना नाम नहीं पाया. लिस्ट में नाम न होने के चलते खबर लिखे जाने तक हरदा वोट नहीं डाल पाए. हरीश रावत ने इसे साजिश बताया है. हरदा ने कहा चुनाव प्रणाली को ध्वस्त किया जा रहा है. मुझे पहले ही सावधान रहना चाहिए था. बता दें इससे पहले लोकसभा चुनाव में हरदा ने माजरा में मतदान किया था.

शाम पांच बजे तक कर सकेंगे मतदान

उत्तराखंड में छोटी सरकार चुनने के लिए आज सुबह आठ बजे से ही मतदान शुरू हो गया है. शाम पांच बजे तक लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. प्रदेश में कुल 1 हजार 516 मतदान केंद्र और 3,394 मतदेय स्थल हैं. इनमें से 592 संवेदनशील और 412 अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल शामिल हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें