कांग्रेस नेता अरूण यादव ने पीएम मोदी के पिता को लेकर दिया विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरूण यादव ने देश के प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद से राजनीतिक गलियारों में बवाल मचा हुआ है।
अरूण यादव का पीएम के पिता पर बयान
बता दें कि मध्यप्रदेश में चुनाव होने है जिसे लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने पीएम मोदी के आगामी भोपाल दौरे को कहा, कि मोदी जी आ सकते हैं। उनके वरिष्ठ, यदि कोई हो, तो वो भी आ सकते हैं। नड्डा जी वैसे भी आ रहे हैं। मोदी के पिता भी चाहें तो यहां आ सकते हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में परिवर्तन की हवा चल रही है। हम इसे स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।’
बीजेपी ने किया बयान पर पलटवार
बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अरुण यादव के इस बयान पर कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक लोकप्रियता से कांग्रेसी बौखला गए हैं और आए दिन सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अपनी भाषा की सभी मर्यादा को तोड़ रहे हैं।