UttarakhandBig News

कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं को किया दिल्ली तलब, कल होगी अहम बैठक

उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट हारने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया है। बताया जा रहा है शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक होनी है।

हाईकमान ने उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं को किया तलब

शनिवार को होने वाली इस बैठक में उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कार्यसमिति के सदस्यों को बुलाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में उत्तराखंड के चुनावी परिणामों की समीक्षा होनी है।

हाईकमान को सौंपेंगे पार्टी के प्रदर्शन की रिपोर्ट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पार्टी के प्रदर्शन की हाईकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके अलावा बैठक में प्रदेश में होने वाले उपचुनाव और निकाय चुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया जायेगा।

Congress high command summons senior leaders of Uttarakhand to Delhi

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें