NationalRahul Gandhi News

चुनावों के नतीजों से खुश कांग्रेस, राहुल गांधी से पूछा क्या बनाएंगे सरकार, जानें क्या बोले

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। मीडिया से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह जनता की जीत है, मोदी के खिलाफ जनादेश आया है। कांग्रेस ने ये भी कहा कि चुनाव के दौरान उन्हें सत्ताधारी दल ने रोकने की कोशिश की, लेकिन फिर भी जनता ने उन पर भरोसा जताया।

वही खड़गे ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान जिस प्रकार का कैंपेन पीएम मोदी ने चलाया, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। दूसरी तरफ हमने सकारात्मक प्रचार किया, इसी वजह से लोगों ने हमारा साथ दिया। मैं इंडिया गठबंधन के सभी साथियों का शुक्रिया अदा करता हूं, सभी एकजुट रहे और उसी वजह से इस प्रकार का जनादेश मिला।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ी, यह चुनाव हम भाजपा, हिंदुस्तान की संस्था, सीबीआई-ईडी, इन सबके खिलाफ लड़े, क्योंकि इन संस्थाओं को नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने डराया- धमकाया। लड़ाई संविधान को बचाने की थी।

इंडिया गठबंधन के सभी साथियों को पूरा सम्मान

वहीं जब राहुल गांधी से सवाल किया गया कि क्या इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की भी कोशिश करेगा या फिर वो विपक्ष में ही बैठने वाला है। इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने दो टूक कहा कि इस तरह से कोई बयान नहीं दे सकते हैं। कल इंडिया की जरुरी मीटिंग है, उसमें हर बिंदु पर विचार किया जाएगा। उन्होनें यहा तक कहा कि वे इंडिया गठबंधन के सभी साथियों को पूरा सम्मान करते हैं और उनकी इच्छाओं को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लिया जाएगा।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें