Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : कांग्रेस ने कर दिया चुनावी शंखनाद, BJP को उखाड़ फेंकने का संकल्प

Congress has made election conch shell

हल्द्वानी: विजय संकल्प शंखनाद जनसभा के जरिये कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनावों में अपने अभियान का बिगुल फूंक दिया है। हल्द्वानी में कांग्रेस के सभी दिग्गजों ने एक मंच पर आकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इस संकल्प को पूरा करने के लिए ही हल्द्वानी में विजय संकल्प जनसभा आयोजित की थी।

कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनावों का बिगुल भी फूंक दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा सहित कई दिग्गजों ने एक मंच पर आकर एकजुटता दिखाने का प्रयास किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा की यदि राज्य सरकार ने जो सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा कर लिया तो वे राजनीति से सनयास ले लेंगे।

हाल ही कांग्रेस में शामिल हुए नेता यशपाल आर्य और संजीव आर्य का स्वागत भी हुआ। उन्होंने कहा की अब वक्त आ गया है कि बीजेपी को सत्ता से बेदखल किया जाये। यशपाल आर्य ने कहा की हल्द्वानी के रामलीला मैदान से कांग्रेस संकल्प ले रही है कि जब तक भाजपा सत्ता से बेदखल नहीं होगी और उत्तराखंड भाजपा मुक्त नहीं होगा। तब तक कांग्रेस चैन की सांस नहीं लेगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज उत्तराखंड के लोग बड़ी उम्मीद से कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि विजय संकल्प शंखनाद रैली ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस 2022 में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो उत्तराखंड की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें