Big NewsHighlight

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कांग्रेस को मिली पहली जीत, लोहाघाट से खुशाल सिंह अधिकारी जीते

khusal singh adhikari

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणामों की मतगणना जारी है। लोहाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल कर चुके हैं। हालांकि, कांग्रेस के लिए अन्य सीटों से अच्छे संकेत नहीं हैं। भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 21 सीटों पर बढ़ते बनाए हुई है।

2017 के विधानसभा चुनाव में लोहाघाट सीट पर महज 800 वोटों से चुनाव हारे कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी इस बार भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल पर भारी पडे। इसका कारण कांग्रेस के प्रशांत वर्मा का खुशाल के साथ आ जाना बताया जा रहा है। प्रशांत वर्मा कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार थे।

लेकिन, कांग्रेस ने प्रशांत की बजाए खुशाल सिंह अधिकारी पर दांव लगाया। इससे प्रशांत वर्मा नाराज हो गए थे। लेकिन, कांग्रेस ने उन्हें मनाकर खुशाल के पाले में ला खड़ा किया है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी पूरन फर्त्याल के लिए उन्हीं की पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे हिमेश कलखुड़िया परेशानी का सबब बन गए। हिमेश कलखुड़िया ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव ताल ठोक दी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें