Nainital NewsHighlightUttarakhand Congress
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा एक और झटका, अब इस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव के लिए कुछ दिन ही शेष हैं। इस बीच कांग्रेस के लालकुआं नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है।
इस नेता ने किया पार्टी को अलविदा
बता दें सरदार गुरदीप सिंह ने निजी कारणों के चलते पार्टी से इस्तीफा दिया है। गुरदीप सिंह पिछले 20 सालों से लालकुआं से पार्टी के नगर अध्यक्ष थे।
नैनीताल जिलाध्यक्ष को दिया इस्तीफा
पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल को भेजा है।