Nainital NewsHighlight

गौला नदी के निजीकरण पर भड़की कांग्रेस, कहा लोगों से रोजगार छीनकर माफियाराज फैला रही सरकार

राज्य में खनन कार्य व वाहनों की फिटनेस निजी हाथों में देना का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हल्द्वानी विधायक सुमित हिरदयेश ने गौला नदी के खनन को निजी हाथों में देने के खिलाफ राज्य सरकार पर हमला बोला।

गौला नदी के निजीकरण पर भड़की कांग्रेस

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर गौला खनन संघर्ष समिति को अपना समर्थन दिया है। विधायक ने कहा कि गौला नदी से हल्द्वानी की पूरी अर्थव्यवस्था चलती है। राज्य सरकार खनन को निजी हाथों में दे रही है। इसके अलावा वाहनों का फिटनेस पहले ही निजी हाथों में दे दी है। जिससे लोग परेशान है।

सरकार पर लगाए माफियाराज फैलाने का आरोप

सुमित हृदयेश ने कहा कि राज्य सरकार अब लोगों से रोजगार छीनकर माफिया राज फैलाना चाहती है। सरकार उत्तराखंड की जल, जंगल और जमीन को बेचने में जुटी हुई है। उन्होंने सरकार से तत्काल निजीकरण समाप्त करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें