HighlightPoliticsUttarakhand Congress

महिला के हंगामे वाले वीडियो के बाद एक्शन में कांग्रेस, इन तीन नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

निचाय चुनावों की तैयारियों के बीच एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महिला टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं पर आरोप लगा रही है। इसको लेकर एक होटल में हो रही बैठक के दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस ने तीन नेताओं को निष्कासित कर दिया है।

कांग्रेस ने तीन नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

कांग्रेस के कई नेताओं पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने और हंगामे के वीडियो के वायरल होने के बाद देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी ने नेमीचंद, अजय रावत और करण कनौजिया को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ये कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते की गई है।

ये था पूरा मामला

आपको बता दें कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। महिला कांग्रेस की नेता बताई जा रही है। महिला ने आरोप लगाए हैं कि होटल के बंद कमरे में पैसे लेकर टिकट बांटे जा रहे हैं। इसके साथ महिला का कहना है कि  पहले उसे ही टिकट दिया गया था लेकिन बाद में रुपए लेकर उसका टिकट काट दिया गया। उसके बदले किसी और को टिकट दे दिया गया। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ था।

इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे के बाद नाराजगी तो सामने आती ही है लेकिन महिला के आरोल गलत हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पार्टी उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के साथ बदतमीजी हुई है। इसलिए महिला और अन्य लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद अब तीन लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

congress

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें