Nainital NewsHighlight

बिजली के दामों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, धामी सरकार पर साधा निशाना

उत्तराखंड में बिजली के दामों में हुई सात प्रतिशत की बढ़ोतरी को लेकर अब नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य राज्य सरकार पर हमलावर हो गए हैं। आर्य ने सरकार पर हमला करते हुए कहा की धामी सरकार प्रदेश की जनता पर दोहरी मार कर रही है।

बिजली के दामों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

यशपाल आर्य ने धामी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर बढ़े हुए बिजली के दाम एक अप्रैल से क्यों नहीं लागू किए गए। प्रदेश सरकार अगर मतदान से पहले बिजली की नई दरें राज्य में लागू कर देती तो उन्हें चुनाव में इसका बड़ा नुकसान होता। इसलिए बढ़े हुए दाम मई में लागू किये जा रहे हैं।

कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता पर दोहरी मार कर रही है। इस समय ऐसा लग रहा है की जनता पूरी तरह महंगाई से त्रस्त है और भाजपा सरकार मस्त है। इनको आम आदमी से कोई लेना-देना नहीं है। बता दें प्रदेश में उपभोक्तों को बिजली महंगी होने से जोर का झटका लगा है

सात फीसदी बढे बिजली के दाम

इस बार बिजली दरों में सात फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 25 पैसे, 101 से 200 यूनिट पर 30 पैसा, 201 से 400 यूनिट तक 40 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। जबकि सोलर वाटर हीटर में छूट 75 रुपए प्रति 50 लीटर रखी गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें