Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

हरदा की फोटो एडिट कर बुरी फंसी BJP, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, कौशिक को नोटिस

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : बीते दिन पूर्व सीएम हरीश रावत की एक एडिट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई जो की भाजपा के आईटी सेल द्वारा की गई। भाजपा ने खुद अपने ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज पर भी हरीश रावत की एडिट की फोटो शेयर की जो की एक विशेष समुदाय से संबंधित है। वहीं कांग्रेस ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की। शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। चुनाव आयोग ने इसे पहली नजर में भड़काऊ और चुनाव प्रक्रिया पर बुरा असर डालने वाला मानते हुए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को 24 घंटे में जवाब देने को कहा है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या से मुलाकात कर भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायती पत्र में कहा गया कि भाजपा के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर गुरुवार रात एक ट्वीट किया गया जिसमे पूर्व सीएम हरीश रावत की फोटो से छेड़छाड़ की गई और एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर की गई जो कि एक समुदाय से संबंधित है। जिसमे एक संदेश भी लिखा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इस शिकायत को नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग को भेजी थी, जिस पर आयोग के प्रमुख सचिव राहुल शर्मा की ओर से इस पर शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में आयोग ने इसे पहली नजर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है।

आयोग ने माना इसे उल्लंघन

आयोग ने इसे भड़काऊ बयान बाजी के चलते लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचने और इससे कानून व्यवस्था का संकट खड़ा होने के चलते चुनाव प्रक्रिया पर असर डालने की शर्त का उल्लंघन माना है। इस पर आयोग ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इस पर 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है। जवाब न दिए जाने पर आयोग ने आगे कार्रवाई करने की भी बात कही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें