Big NewsHighlight

उत्तराखंड : BJP के दृष्टि पत्र को कांग्रेस ने बताया धोखा पत्र

देहरादून: कांग्रेस ने भाजपा के दृष्टि पत्र को जुमला पत्र बताया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड की जनता को जुमला पत्र थमाया है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र नहीं, धोखा पत्र है। गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा को दृष्टि दोष हो गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2017 के जुमले पत्र की कॉपी पेस्ट किया है। आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश में नशे के कारोबार को पनपाने का काम किया है। देशभर में बेरोजगारी में मामले में उत्तराखंड नंबर वन है। उन्होंने कहा कि इस जुमले में रोजगार को लेकर कोई ठोस बात नहीं है। प्रदेश की जनता के लिए कुछ भी नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें