Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

CURFEW IN UTTARAKHAND

हरिद्वार के मंगलौर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस राष्टीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बेतहाशा बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभऱ में प्रदर्शन किया। मंगलौर में भी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने बस स्टैंड पर एकत्र होकर आज भाजपा सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलौर बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के बाद से देश में महंगाई के सारे रिकॉर्ड भाजपा सरकार ने तोड़ दिए हैं. जब से यह भाजपा सरकार सत्ता में आई है महंगाई अपने पूरे चरम सीमा पर पहुंच गई है। उन्होंने यह भी कहा कि आज पेट्रोल डीजल व रसोई गैस से लेकर खाद्य पदार्थों पर बढ़ती महंगाई से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कांग्रेस शासनकाल में पेट्रोल डीजल व अन्य प्रकार खाद्य पदार्थों में महंगाई पर नियंत्रण था और देश के लोग कांग्रेस शासनकाल से खुश थे लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है. तब से देश की जनता को इन जुमले बाजो कि सरकार ने हर वर्ग के लोगों की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें