Big NewsDehradun News

मतदान से चंद घंटे पहले कांग्रेस पहुंची निर्वाचन आयोग, आखिर किसने की हरीश रावत को लिखी गोदियाल की फर्जी चिट्ठी वायरल

देहरादून : मतदान से चंद घंटे पहले गणेश गोदियाल द्वारा हरीश रावत को लिखी एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे कांग्रेस ने फर्जी बताया है और इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। आज कांग्रेस के पदाधिकारी निर्वाचन अधिकारी सौजन्य से मिले और इसकी शिकायत करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

गणेश गोदियाल द्वारा हरीश रावत को लिखी फर्जी चिट्ठी के मामले में कांग्रेस संगठन ने मुख्य निर्वाचन  अधिकारी  सौजान्या से मुलाक़ात कर फ़र्ज़ी चिठ्ठी के मामले में शिकायत  की।

इस मौके पर  प्रदेश महामंत्री  मथुरा दत्त जोशी , महानगर  लाल चंद्र  शर्मा मौजूद  रहे। कांग्रेस का कहना है कि ये चिठ्ठी फ़र्ज़ी है और प्रदेश  में तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए यह फर्जी चिट्ठी वायरल की जा रही है।

कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी सौजन्य से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें