Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

कांग्रेसी करेंगे रात्रि विश्राम, कहा- भाजपा से लड़ने का एकमात्र रास्ता गांधीवादी तरीका,

Indian National Congress

रुद्रपुर- उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश भर के गांव गांव जाकर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रात्रि विश्राम करेंगे तथा प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में जाकर दो रात एक गांव में ही बिताएंगे। इस दौरान ग्रामीणों को भाजपा की डबल इंजन की सरकार की गलत नीतियों को भी जनता के सामने रखेंगे।

स्थानीय होटल के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेसियों ने भाजपा पर जमकर कटाक्ष किया। वर्तमान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सिर्फ जनता के साथ छलावा ही किया है बल्कि राज्य में पिछले साढे 4 साल में प्रदेश की भाजपा ने एक ऐसा भी कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है जिसका जनता को लाभ मिले। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा बदहाल है, पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है. सरकार युवाओं को नौकरी देने में असफल साबित हो रही है।

इनसे लड़ने का एकमात्र रास्ता गांधीवादी तरीका-कांग्रेस

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि गांधी जी के विचारों का विरोध करने वाले और गोडसे के समर्थक देश में राज कर रहे हैं. इनसे लड़ने का एकमात्र रास्ता गांधीवादी तरीका है। इसलिए संगठित होने की जरूरत है। एकजुट होकर गांव में जाकर वहां प्रवास करना होगा तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को जोड़ना होगा। देश चौराहे पर है भाजपा को देश की जनता की कोई परवाह नहीं है।

गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव रानीखेत, प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्मानी उत्तरकाशी, दीपिका पांडे सिंह हरिद्वार, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पौड़ी, चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष हरीश रावत कोटद्वार, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह देहरादून, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय टिहरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ उधम सिंह नगर,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत रुद्रप्रयाग, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीतराम पिथौरागढ़, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी नैनीताल, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा चंपावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल अल्मोड़ा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनीष खंडूरी चमोली में प्रवास करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें