Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNationalPritam SinghTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

कांग्रेस का हमला : भारतीय जनता पार्टी का शासन शर्मसार, भाजपा नेताओं से बेटी को बचाओ

Big breaking Uttarakhand congress

देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर से नेतृत्व परिवर्तन हुआ। देर रात 11 बजे सीएम ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। सियासी घमासान मच गया। वहीं आज 3 बजे विधायक दल की बैठक है जिसमे प्रदेश के नए सीएम के नाम का ऐलान होगा। इस दौड़ में सतपाल महाराज, बिशन सिंह चुफाल, पुष्कर धामी समेत धनसिंह रावत का नाम सबसे आगे है। वहीं अब कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां भाजपा पर हमलावर हो गए हैं। भाजपा की जमकर हो रही किरकिरी के बीच कांग्रेस ने ऐसे सवाल दागे जिससे भाजपा की और अधिक किरकिरी हो रही है।

जी हां बता दें कि कांग्रेस ने दिल्ली में पीसी की है जिसमे कांग्रेस ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि ऐतिहासिक है। ये देश की संस्कृति संस्कार की द्योतक है। इसने देश का गौरव बढ़ाया। विकास का पाठ पठाया। इसमें सत्ता लोलुपता, राजनीतिक अस्थिरता सत्ता की मलाई बांटने की होड़, रोज बदलने वाले सीएम की कुर्सियां, भाजपा के नेतृत्व की विफलता का रोजमर्रा का उदाहरण बनता जा रहा है। 2017 में प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी सरकार का गठन किया। विकास की गाथा गढ़ने की बजाय मात्र सत्ता का धंधा बांटने का काम किया। जिस प्रकार भ्रष्टाचार हुआ। संसाधनों का दोहन, सत्ता की बंदरबांट हुई। सीएम और मंत्री के पदों का वितरण हुआ। जैसे किसी प्रकार वहां सत्ता न हो, सत्ता का मलाई खाने का अनोखा उदाहरण है। इसके लिए मोदी, जेपी नड्डा जिम्मेदार हैं। जिन्होंने पौने पांच साल के शासन में उत्तराखंड को ऐसे मोड़ में खड़ा कर दिया। जहां बीजेपी का काम केवल सत्ता की मलाई की बंदरबांट करना है। पहली बार बीजेपी ने नहीं किया। पहले भी बीजेपी ने तीन सीएम बदले थे। खंडूरी, पोखरियाल, फिर खंडूरी। अब भी तीसरा सीएम चुनने जा रहे हैं। हम मोदीजी को कहेंगे 2 तीन और बदल लो 6 माह में। ताकि पूरे देश में आपका रिकॉर्ड बन जाए। राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए बीजेपी मशहूर है।

कहा कि दिल्ली में पहले मदनलाल खुराना को, फिर साहब सिंह वर्मा को, फिर सुष्मा स्वराज को सीएम बनाया। इसी तरह एमपी में एक ही टर्म में उमा भारती को बनाया, बाबूलाल गौड को बनाया, फिर शिवराज सिंह चौहान को बनाया। कर्नाटक में एक ही टर्म में यदुरप्पा जी को बनाया, सदानंद गौड़ा को बनाया, फिर जगदीश खट्टर को बनाया। बार बार खिलौने की तरह सीएम बदलते हैं।रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शासन शर्मशार हो गया है। सत्ता की बंदरबांट, देवभूमि उत्तराखंड के रिसोर्स का दोहन भाजपा ने किया। नैतिक और संवैधानिक अधिकार बीजेपी खो बैठी है। जनता महसूस कर रही है कि फिर कांग्रेस की सरकार बने और प्रगति के रास्ते में उत्तराखंड आगे बढ़े।

बेटी बचाओ भाजपा के नेताओं से

कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि बेटी बचाओ भाजपा के नेताओं से। उसको चरितार्थ करते हुए साढ़े चाल साल में भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमें दर्ज हुए। संगठन महामंत्री संजय कुमार, विधायक महेश नेगी के खिलाफ रेप का केस, फिर हरिद्वार में ज्वालापुर विधायक के खिलाफ रेप का केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ। लोगों को रोजगार, सुविधाएं देने, रसोई सस्ती करने की बजाय बीजेपी सिर्फ एक काम कर रही है। वो काम है सीएम बदलो, सीएम बदलो।

भाजपा के नेताओं से बेटी को बचाओ

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा का शासन शर्मशार हो गया है। सत्ता की बंदरबांट,उत्तराखंड के रिसोर्स का दोहन भाजपा ने किया। नैतिक संवैधानिक अधिकार बीजेपी खो बैठी है। जनता महसूस कर रही है कि फिर कांग्रेस की सरकार बने और प्रगति के रास्ते में उत्तराखंड आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ भाजपा के नेताओं से। उसको चरितार्थ करते हुए साढ़े चाल साल में भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमें दर्ज हुए। संगठन महामंत्री संजय कुमार, विधायक महेश नेगी के खिलाफ रेप का केस, फिर हरिद्वार में ज्वालापुर विधायक के खिलाफ रेप का केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ। लोगों को रोजगार, सुविधाएं देने, रसोई सस्ती करने की बजाय बीजेपी सिर्फ एक काम कर रही है। वो काम है सीएम बदलो, सीएम बदलो।प्का पीसी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपा नेता प्रतिपक्ष करन माहरा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। बुखार की स्थिति में पूर्व सीएम हरीश रावत वर्चुअली प्रेस वार्ता से जुड़े।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें