Dehradun NewsBig NewsUttarakhand Congress

कांग्रेस ने लगाया BJP के इस विधायक पर श्रमिकों का हक मारने का आरोप, किया प्रदर्शन

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के राजपुर क्षेत्र विधायक खजान दास पर श्रमिकों का हक मारने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हर कार्यक्रम को इवेंट बनाना चाहती है।

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

महानगर कांग्रेस देहरादून के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रविवार को एसलेहॉल चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि दो वर्ष पहले राजपुर क्षेत्र के विधायक खजान दास को श्रमिकों के लिए साइकिल, सिलाई मशीन व कंबल प्राप्त हुए थे।

विधायक पर लगाए श्रमिकों का हक मारने का आरोप

कांग्रेस नेता जसविंदर सिंह गोगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक विधायक ने सरकार की ओर से श्रमिकों को वितरित किया गया सामान उन्हें नहीं दिया है। जिससे स्पष्ट होता है कि श्रमिकों का हक मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर कार्यक्रम को इवेंट बनाना चाहती है और साइकिल और अन्य सामग्रियों के वितरण को लेकर भी वह किसी बड़े इवेंट की तैयारी कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें