Nainital NewsHighlight

कांग्रेस ने स्वीकार की अपनी हार, नैनीताल प्रत्याशी बोले था समय का अभाव, आगामी चुनाव में मजबूती के साथ करेंगे वापसी

उत्तराखंड में पांचों सीटों पर मिली करारी हार के बाद नैनीताल लोकसभा सीट के प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने बुधवार को चुनावी नतीजे को स्वीकार करते हुए प्रेस कांफ्रेंस कर जनता का आभार जताया है।

चुनाव लड़ने के लिए बेहद कम समय मिला : प्रकाशी जोशी

नैनीताल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रकाश जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में वह जनता द्वारा दिए गए फैसले का सम्मान करते हैं। भविष्य में और मजबूत रणनीति बनाकर जनता के बीच जाकर वह पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए बेहद कम समय मिला बावजूद उसके जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

आगामी चुनाव में मजबूती के साथ करेंगे वापसी

कांग्रेस नेता प्रकाशी जोशी ने कहा कि हम संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। जिससे कि आगामी आने वाले चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ वापसी करे। आपको बता दें कि नैनीताल लोकसभा में कांग्रेस की करारी हार का सबसे बड़ा कारण संगठन का बेहद कमजोर होना रहा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें