HighlightNational

गजब। सुबह AAP में गया, शाम को कांग्रेस में लौटा ये नेता, लगा मांगने माफी

AAP MENHADIराजनीति में कुछ भी निश्चित नहीं है। यहां कब क्या हो जाये, कोई कुछ नहीं कह सकता। कौन सा नेता कब किस पार्टी का वफादार और और किससे बेवफाई कर बैठे। कुछ ऐसा ही हुआ कल शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में। यहां शाम को कांग्रेस के पार्षद अली मेहंदी समेत 3 कांग्रेस पार्षदों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। लेकिन देर रात को वो फिर से घर वापस आ गए।

बता दें कि शुक्रवार शाम दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेहंदी के साथ मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और ब्रिजपुरी से पार्षद नाज़िया खातून ने आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। जिसके बाद आप के पार्षदों की संख्या बढ़कर 136 हो गई थी। लेकिन देर रात अली मेंहदी वापस कांग्रेस में शामिल हो गए और इसके बाद उन्होंने अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि उनसे बहुत बड़ी गलती हुई और वह उस गलती के लिए माफ़ी मांगते हैं।

अली मेंहदी ने वीडियो में क्या कहा

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो में अली मेंहदी ने कहा, “उन्हें कोई पोस्ट नहीं चाहिए। वह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बनकर रहेंगे, वह राहुल गांधी के कार्यकर्ता बनकर रहेंगे। मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है, जिसके लिए वह अपने सभी क्षेत्रवासियों और कांग्रेस पार्टी से माफ़ी मांगते हैं।”

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें