HighlightDehradun News

CM हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का तत्काल निकाले समाधान, सीएम धामी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी एवं सीएम हेल्पलाइन के संबंध में फीडबैक लिया।

शिकायतों को प्राथमिकता से लेने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन 1905 में आने वाली शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता से लें। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन 1905 को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर कार्य हो। सीएम ने कहा शिकायत का समाधान न होने पर संबंधित विभाग व अधिकारी उसका अनवरत रूप से फॉलोअप करें।

समस्याओं के शीघ्र समाधान पर कार्य करें : CM

बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दीर्घकालीन, टेक्निकल समस्याओं को लंबित रखने की आदत छोड़, समस्याओं के शीघ्र समाधान पर कार्य करें। सीएम धामी ने कहा कि सभी अधिकारी प्रत्येक स्तर पर नियमित रुप से सीएम हेल्पलाइन 1905 के संबंध में बैठक लें। शासन एवं प्रशासन की जवाबदेही जनता के प्रति होनी चाहिए।

शिकायतों को तत्काल किया जाए पोर्टल पर अपडेट : CM

मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील दिवस के दौरान भी सीएम हेल्पलाइन 1905 से आने वाली शिकायतों को तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए। देहरादून से शिकायकर्ता विवेक की शिकायत को सुनते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल लंबित पड़ी शिकायत के शीघ्र समाधान के लिए डीएम देहरादून को निर्देशित किया।

डीएम को दिए नियमित बैठक लेने के निर्देश

सीएम धामी ने जिला अधिकारियों को भी नियमित रूप से सीएम हेल्पलाइन के संबंध में बैठक लेने की बात कही। अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं से किए गए संवाद सम्बन्धी मैसेज अलर्ट की व्यवस्था भी शुरु हो गई है। कॉलिंग एक्जीक्यूटिव के संवाद कौशल प्रशिक्षण के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें