Big NewsUttarakhand

बड़ी खबर। बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर, बयान पर फंसे

complaint against mahendra bhattदेहरादून से बड़ी खबर है। बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। देहरादून की धारा चौकी में महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर दी गई है।

ये तहरीर वकील डीएस राणा की ओर से दी गई है। महेंद्र भट्ट के एक बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा उस घर को विश्वास की नजरों से नहीं देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया में हिंदूवादी पोस्टें और गैरसैंण को जिला बनाने की मांग, तेवर वाले हैं महेंद्र भट्ट

दरअसल हाल ही में अपने हल्दवानी दौरे पर महेंद्र भट्ट ने एक अजीब बयान दिया था। महेंद्र भट्ट ने कहा था कि जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा उस घर पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। महेंद्र भट्ट ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा था कि ऐसे घरों के फोटोज खींच कर उन्हें भेजें।

इस बयान के बाद हंगामा मचा था। कांग्रेस ने भी महेंद्र भट्ट के इस बयान पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद महेंद्र भट्ट खुद भी सफाई देने पर उतर आए थे। उन्होंने कहा था कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया।

हालांकि अब उत्तरकाशी के पुरोला के एडवोकेट डीएस राणा ने महेंद्र भट्ट के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

https://youtu.be/FiddVAsbJXw

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें