Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : होली पर घर जाने की होड़, सारी सीटें हो गई फुल

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: होली के पर्व पर सभी लोगों की घर जाने की तैयारी रहती है। लगातार कोरोना के कारण होली का त्योहार पिछले दो सालों से धूमधाम से नहीं मनाया जा रहा है। लेकिन, इस बार होली का जश्न देशभर में अभी से दिखने लगा है। यही कारण है कि ट्रेनों में इस बार लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

स्थिति यह है कि बाहरी राज्यों के जो लोग उत्तराखंड में रहते हैं, इस बार बड़ी संख्या में अपने घरों का रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि देहरादून से चलने वाली अधिकतर ट्रेनें फुल चल रही हैं, जिसके चलते यात्रियों को सीटों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून से चलने वाली चार ट्रेनों में अतिरिक्त एक-एक कोच लगाया गया था। यह कोच भी फुल हो चुके हैं। वहीं, देहरादून रेलवे अधीक्षक का कहना है कि 20 मार्च तक सभी ट्रेनें फुल हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें