Entertainment

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा, AIIMS में भर्ती

raju-srivastavaमशहूर कॉमेडियन और भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव बुधवार को जिम में वर्कआउट करने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। उनके भाई ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।

राजू श्रीवास्तव बुधवार सुबह वर्कआउट सकते समय ट्रेडमिल पर अचानक गिर गए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया। अस्पताल से फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

राजू श्रीवास्तव भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं। नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वे अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें